Pilibhit News: स्कूल के लिए निकलीं की दो छात्राएं लापता
बीसलपुर। नगर के एक मोहल्ले की दो छात्राएं लापता हैं। परिजन ने बताया कि दोनों छात्राएं मंगलवार को एक स्कूल में पढ़ने गईं थीं। थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एक छात्रा नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ और दूसरी आठवीं में पढ़ती है। दोनों छात्राएं आपस में सहेली हैं। परिजन ने बताया कि दोनों छात्राएं 21 नवंबर की सुबह नौ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक जब छात्राएं घर नहीं लौटीं तो घरवालों को चिंता हुई। घरवालों ने सभी संभावित स्थानाें पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
छात्राओं की सहेलियां भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं। अभिभावकों द्वारा पूछने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों छात्राएं मंगलवार को स्कूल आई ही नहीं। अभिभावकों ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि छात्राओं को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों छात्राएं अपने आधार कार्ड और बैंक की पासबुक भी साथ ले गई हैं।
पूरनपुर से भी कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता
पूरनपुर। घर से कॉलेज के लिए 17 नवंबर को निकली बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा लापता हो गई। छात्रा का सुराग न लगने पर पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद