पीलीभीत

Pilibhit News: जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Connect News 24

two groups clashed over land dispute in Pilibhit

जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के नकटादाना चौराहे के पास बाले मियां की मजार के नजदीक जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 

बाले मियां की मजार के पास रहने वाले जावेद ने बताया कि उनका केजीएन कॉलोनी के बॉबी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जावेद ने कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। शाम करीब साढ़े सात बजे बॉबी समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने कमरों में तोड़फोड़ की। जमकर ईंट, पत्थर बरसाए। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। जवाब में जावेद पक्ष की ओर से भी पथराव किया गया।

ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम… मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button