पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत दो की मौत

Connect News 24

Two including truck driver died in road accidents

क्षतिग्रस्त ट्रक।

जहानाबाद में आमने-सामने टकराए ट्रक, गजरौला में हुई बाइकों में भिड़ंत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जहानाबाद और गजरौला में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में आमने-सामने टकराए ट्रकों में एक ट्रक के तो परखचे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी गुफरान (28) पुत्र अल्ताफ ट्रक चालक है। सोमवार रात वह जहानाबाद होते हुए ट्रक लेकर पीलीभीत की तरफ जा रहा था। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव लालपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से सामने से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुफरान के ट्रक के परखचे उड़ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिवार वालों को दी। मौत की खबर मिलते ही गुफरान के परिवार में चीख पुुकार मच गई।

इसके अलावा थाना गजरौला क्षेत्र के रहने वाले परमेश्वरी दयाल सोमवार शाम को गांव के बाहर बने नए घर से पुराने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की ही तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गजरौला पीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज को ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

क्षतिग्रस्त ट्रक।

क्षतिग्रस्त ट्रक।

क्षतिग्रस्त ट्रक।

क्षतिग्रस्त ट्रक।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button