पीलीभीत

Pilibhit News: दो सड़कों के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल

Connect News 24

Video of two roads being uprooted goes viral

घाटमपुर थारूआन की सड़क हाथ से उखड़ते हुए का वायरल हुआ वीडियो ।

पूरनपुर। घाटमपुर से थरुआन और सिरसा से मकरंदपुर जाने वाली सड़क के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल होने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नरायन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने घाटमपुर से थरुआन जाने वाली सड़क की साइड में जलभराव होने और सिरसा से मकरंदपुर जाने वाली सड़क के मोड़ पर ट्रैक्टर निकलने से क्षतिग्रस्त होना पाया। दोनों सड़कों का हाल में ही निर्माण कराया गया है।

घाटमपुर से थरुआन को जाने वाली सड़क का निर्माण दो महीने पहले और सिरसा से मकरंदपुर जाने वाले सड़क का निर्माण दीपावली के समीप पूरा हुआ था। दोनों सड़कों का हाथ से उखड़ऩे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नरायन ने बताया कि सिरसा से मकरंदपुर जाने वाली सड़क का निरीक्षण एक दिन पहले, जबकि घाटमपुर से थरुआन जाने वाली सड़क का निरीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया। घाटमपुर से थरुआन जाने वाली सड़क के किनारे दो स्थानों पर पानी निकास से सड़क के खराब होना पाया गया। जबकि सिरसा से मकरंदपुर जाने वाली सड़क पर एक मोड़ पर वजन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कई बार निकलने से क्षतिग्रस्त होना पाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button