बरेली

एक विवाह ऐसी भी: जेंडर बदल लड़की से लड़का बना शरद सिंह चढ़ा घोड़ी, मूंछों पर ताव देकर… धूमधाम से निकाली बरात

Connect News 24

Sharad Singh changed gender from girl to boy and got married in Shahjahanpur

सरिता सिंह ने शरद सिंह बनकर शादी की
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में काकोरी एक्शन के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह जेंडर बदलकर शरद सिंह बनने के बाद गुरुवार की रात विवाह बंधन में बंध गए। उनकी बरात धूमधाम से निकली। बैंड-बाजे की धुन पर बराती जमकर नाचे। 

ददरौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सतवां में सहायक अध्यापक सरिता सिंह ने अपना जेंडर बदल लिया था। थेरेपी आदि कराने से उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछें आ गईं थीं। प्रशासन ने उन्हें पुरुष होने का प्रमाण पत्र भी दे दिया था। दोनों पैरों से दिव्यांग शरद सिंह की बरात दोस्त सविता चौहान से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को उनकी बरात धूमधाम से निकली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button