पीलीभीत

Pilibhit News: सीएम आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST

बिलसंडा। थाना क्षेत्र की महिला ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि 24 नवंबर, 2020 को थाना बंडा के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

महिला का कहना है कि उसका मजिस्ट्रेट बयान भी हो चुका है। लोक लज्जा के कारण उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना नहीं बताई। चार जून, 2023 को थाना बिलसंडा में अपने पति, देवर व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों की ओर से उनके परिजनों को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने अपने परिजन को जान-माल का खतरा भी बताया और कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो जल्द ही वह मुख्यमंत्री आवास जाकर आत्मदाह करने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी बिलसंडा पुलिस की होगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button