पीलीभीत

Pilibhit News: जानलेवा साबित हो रहे हैं असम हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे

Connect News 24

Water filled pits along the Assam Highway are proving fatal

गांव बिठौरा में हाइवे किनारे खोदे गए गडडे ।संवाद

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों के मौत के बाद भी सिस्टम नहीं चेता है। गांव बिठौरा में असम हाईवे किनारे भी गड्ढों को खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश का पानी भर जाने से ये जानलेवा साबित हो रहे हैं। पास में ही प्राथमिक स्कूल है। लिहाजा बच्चों के लिए भी इन गड्ढों से खतरा बना हुआ है।

असम हाईवे किनारे गांव बिठौरा में करीब एक माह पहले गहरे गड्ढे और नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। पास में ही एआरटीओ कार्यालय का निर्माण चल रहा है। यहां पर भी मिट्टी निकालने से गड्ढे हो गए हैं। संभावित खतरेे को लेकर अफसर अंजान बने हैं। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। खास बात यह है कि कोई भी इन गड्ढों की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

00

पास में ही है सरकारी स्कूल

हाईवे किनारे ही सरकारी प्राइमरी स्कूल चल रहा है। मुख्य गेट के पास ही पुलिया खुली हुई है। कोने पर गहरे गड्ढे हैं। यहां पास में ही आम का बाग भी है। ऐसे में स्कूल आने वाले छात्रों को हर समय खतरा बना रहता है।

00

वर्जन

मामले की जानकारी नहीं है। गड्ढे किसने और क्यों खुदवाए हैं, इसकी एआरटीओ से जानकारी ली जाएगी। – देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर

गांव बिठौरा में हाइवे किनारे खोदे गए गडडे ।संवाद

गांव बिठौरा में हाइवे किनारे खोदे गए गडडे ।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button