पीलीभीत

Pilibhit News: पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत शहर के 3400 घरों में पहुंचेगा पानी

Connect News 24

अमृत योजना 2.0 के तहत मंजूर हुए हैं 5.78 करोड़ रुपये, जोन चार में शामिल किए गए हैं छूटे हुए घर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। अमृत योजना के तहत शहर के छूटे घरों में पानी मुहैया कराने के लिए जल निगम की ओर से पुनर्गठन पेयजल योजना को लागू किया गया है। अमृत 2.0 प्रोग्राम के तहत शासन ने इसके लिए 5.78 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे शहर के 34 सौ घरों में पानी कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जल निगम ने कवायद को शुरू कर दिया है।

अमृत योजना के तहत शहर में 12,000 से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया है। जहां आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत घनी आबादी के नगरी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की पाइप लाइन नहीं पड़ सकी है। इसको लेकर जल निगम ने शासन अमृत 2.0 प्रोग्राम पुनर्गठन योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने इसके लिए 5.78 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इससे छूटे हुए 34 सौ से अधिक घरों में जलापूर्ति के लिए कनक्शन किए जाएंगे। इसमें ऐसे मोहल्लों को चुना जाएगा, जहां की गलियों को पहले योजना में शामिल नहीं किया गया था। बजट जारी होने के बाद जल निगम की ओर से कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे।

00

नगर पालिका के टैंक से होगी आपूर्ति, बिछाई जाएगी 22 किलोमीटर की पाइप लाइन

अमृत 2.0 प्रोग्राम के तहत छूटे 34 सौ घरों को नगर पालिका में बने टैंक से आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके लिए 22 किलोमीटर की पाइप लाइन को डाला जाएगा। यह लाइन नई होगी। पुरानी लाइनों को भी दुुुरुस्त किया जाएगा। यही नहीं हर घर में कनेक्शन देने के लिए नगर पालिका में कैंप लगाकर लोगों को सूची में शामिल किया जाएगा।

00

छूटे घरों में जोन चार में शामिल किया गया है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य स्थानों को चिह्नित किया जाएगा।

– प्रवीण कुमार, एई, जल निगम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button