अमर उजाला फाउंडेशन: इंसानियत का जज्बा… 118 लोग बने महादानी; एनसीसी कैडेट्स ने भी किया रक्तदान

रक्तदान करते एनसीसी कैडेट्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सूख रहे ब्लड बैंक को विश्व रक्तदाता दिवस पर संजीवनी मिली। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त का महादान हुआ। इन महादानियों में एनसीसी कैडेट्स, चिकित्सक, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, व्यापारी, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह, पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. यूबी सिंह के सहयोग से आयोजित शिविर में 91 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
महादानियों ने रक्तदान के दौरान सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वाहवाही बटोरी। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स कैप्टन डॉ. वंदना शर्मा और कैप्टन डॉ. बीनम सक्सेना के नेतृत्व में रक्तदान के लिए पहुंचीं।



