बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: मासूम खाली प्लॉट में ले गया पड़ोसी युवक, विरोध पर गला दबाकर मारने का प्रयास

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठ साल की बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध पर गला दबाने की भी कोशिश की। मासूम किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। पीड़ित लड़की के पिता ने बारादरी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें- UP: भाभी से अफेयर… शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
बारादरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के निवासी शख्स ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जाहिद नाम का युवक बुधवार को उनकी आठ वर्षीय बेटी को खाली प्लॉट में ले गया। जाहिद ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। बेटी ने शोर मचाया तो गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला
बेटी किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची तो उसने पिता को आपबीती बताई। पिता ने गली की सीसीटीवी फुटेज देखी तो बेटी की बात काफी हद तक सही निकली। बच्ची के गले पर हाथ के निशान भी थे। इसके बाद बच्ची के पिता ने जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बारादरी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



