Pilibhit News: मैजिक वाहन से महिला के जेवर गायब

नाजिश बी ।
बीसलपुर। अमरिया की एक विवाहिता के बैग से सोमवार को जेवर चोरी हो गए। वह टाटा मैजिक वाहन से बीसलपुर आ रही थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कस्बा अमरिया निवासी नाजिश खातून पत्नी महबूब आलम ने बताया कि वह सोमवार को बीसलपुर आने के लिए अमरिया से टाटा मैजिक में सवार हुई थीं। चालक ने उनका बैग पीछे की सीट पर रखवा दिया। बीसलपुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्होंने अपना बैग खोलकर देखा तो जेवर गायब थे। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस का कहना है कि विवाहिता पहले अमरिया से पीलीभीत तक टाटा मैजिक से आई थी। इसके बाद पीलीभीत से बीसलपुर आने के लिए दूसरी टाटा मैजिक में सवार हुई। विवाहिता ने रास्ते में अपना बैग चेक नहीं देखा। उसने बीसलपुर आकर बैग देखा। हो सकता है कि उसके जेवर चोरी करने वाला अमरिया से ही उसके पीछे लग गया हो। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।