पीलीभीत
Pilibhit News: गोदावरी स्टेट कॉलोनी में महिलाओं ने किया डांडिया

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र अष्टमी पर डांडिया नृत्य करती मह
पीलीभीत। गोदावरी स्टेट कॉलोनी में शनिवार रात मां दुर्गा मंदिर में डांडिया हुआ। इसमें कॉलोनी की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी में हर साल नवरात्र पर डांडिया आयोजित किया जाता है। रविवार को कॉलोनी के ही मंदिर में महिलाओं ने माता रानी के भजनों पर डांडिया किया। इस मौके पर रीना बिलाल, सबिता, संगीता, लक्ष्मी, माधुरी, वंदना, पूनम, प्रभा, कुंती, सीमा झलक, दिव्या आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद