पीलीभीत

Pilibhit News: अयाेध्या से आए कलशों का पूजन, निकाली यात्रा

Connect News 24

Worshiped the urns that came from Ayedhya, took out a yatra.

शहर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा में शमिल लोग । स्रोत – कार्यकर्ता

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। अयोध्या में श्रीरामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण के लिए अक्षत कलश यात्रा रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की और स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण राममय हो गया।

अयोध्या में 1992 में मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल कार सेवकों ने कलशों का पूजन कर यात्रा को रवाना किया था। यह यात्रा शहर और गांवों में घर-घर निमंत्रण देगी, ताकि 22 जनवरी को जब प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो तब सभी लोग एकत्र होकर उस पल का आनंद ले सकें।

कलश यात्रा से पूर्व अयोध्या से आए कलशों का पूजन किया गया। बाद में कलश यात्रा साहूकारा में विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर चौक बाजार, मोतीराम चौराहा, तहसील चौराहा, जमुनी चौराहा, साहूकारा होते हुए वापस कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुईं चल रहीं थीं।

विहिप के जिलाध्यक्ष केशव कुमार गंगवार ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है 500 वर्षों के लंबे काल खंड के संघर्ष के उपरांत यह अविस्मरणीय समय आया है। ऐसे में विहिप पूरे भारत वर्ष में हिंदू समाज को पीले चावल देकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दे रही है।

जिससे कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हिन्दू समाज पूरे देश में अपने आसपास के मंदिरों में जप, अनुष्ठान, भजन-कीर्तन के माध्यम से जुड़े एवं शाम को दीपोत्सव मनाए। इस दौरान संघ चालक ओम प्रकाश, अमित कुमार, परमजीत कौर, आदित्य सहित काफी लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button