Pilibhit News: अवैध वसूली के विरोध में बंद रखा मैजिक संचालन

पूरनपुर में अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते टाटा मैजिक संचालक । संवाद
20 के स्थान पर की जा रही थी 50 रुपये की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। टाटा मैजिक संचालकों ने अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन कर रविवार को वाहनों का संचालन बंद रखा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
नगर से कई स्थानों के लिए मैजिक का संचालन होता है। बंडा रोड के एक धार्मिक स्थल से पीलीभीत के लिए प्रतिदिन 87 मैजिक चलती हैं। हाल ही में नगर पालिका ने नगर में चार स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों से वसूली का ठेका किया है। बंडा रोड से आवागमन करने वाली मैजिक के संचालकों का आरोप है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है। 20 रुपये की रसीद देकर 50 रुपये प्रति मैजिक वसूले जा रहे हैं।
इसी क्रम में अवैध रूप से की जा रही वसूली के विरोध में मैजिक संचालकों ने रविवार को मैजिक का संचालन बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में अकरम, विवेक, राहुल, अल्ताफ, सलमान, जाहिद, तौफीक,आशिक आदि शामिल थे।
ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि ठेकेदार ने दो दिन पहले मिलकर कुछ लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

पूरनपुर में अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते टाटा मैजिक संचालक । संवाद