पीलीभीत
Pilibhit News: शिविरार्थियों को कराया गया योग और व्यायाम
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में योग कराया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ विचित्र कुमार प्रजापति ने शिविरार्थियों को योग और व्यायाम कराए। उन्होंने कुछ शिविरार्थियों द्वारा योग और व्यायाम के संबंध में पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर की काफी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। उन्होंने महत्व बताते हुए नियमित रूप से योग और व्यायाम करने को कहा। संचालन सेवा योजना के इकाई प्रभारी डॉ. महेंद्रपाल ने किया। संवाद