पीलीभीत

Pilibhit News: कहासुनी पर युवक को बांका मारकर किया घायल

Connect News 24

बरखेड़ा। दीपावली मनाने आए युवक पर गांव के ही लोगों ने बांके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गांव अर्सियाबोझ निवासी संजू पुत्र जमुना प्रसाद रुद्रपुर में नौकरी करता है। दीपावली पर वह गांव आया हुआ था। संजू रविवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव के बाजार के पास टहल रहा था। इसी दौरान गांव के सत्यपाल, ब्रह्मपाल पास में आकर खड़े हो गए। अन्य लोग भी वहां मौके पर मौजूद थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बातचीत हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों अपने घर से लाठी डंडा व बांका लेकर आ गए। दूसरे पक्ष ने संजू पर बांके से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। इसके बाद घायल को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संजू के बड़े भाई पिंकू ने घटना की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button