पीलीभीत

Pilibhit News: मंदिर गई युवती से युवक ने की छेड़खानी, शिकायत करने पर पिता को किया लहूलुहान

Connect News 24

youths molest girl who went to temple in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के एक मोहल्ले के मंदिर में पूजा करने गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की। युवती ने घर जाकर परिजन को बताया तो वह शिकायत करने युवकों के घर गए। आरोप है कि लड़कों व उनके घरवालों ने धारदार हथियार से हमला कर युवती के परिजनों को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार की सुबह मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो वहां मौजूद गांव गणेशपुर गौटिया निवासी पवन पुत्र टीकाराम उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पुत्री को बचाया। इसके बाद घर आकर युवती ने पूरे मामले की जानकारी दी। 

Pilibhit: डीजे पर डांस कर रही युवती से रिश्तेदारों ने की शर्मनाक हरकत, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

परिजन युवक के घर शिकायत करने के लिए गए तो पवन, उसके पिता व भाई ने दरांती से हमला कर दिया। जिससे युवती का पिता घायल हो गया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन उसके पिता टीकाराम और भाई रितेश के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button