रामपुर

Rampur News: बाइक से भिड़ं के बाद स्कार्पियो खंती में पलटी, छह घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 27 Nov 2023 12:50 AM IST

स्वार। बिलासपुर मार्ग पर रविवार की शाम लगभग पांच बजे तेज रफ्तार स्कोर्पियो और बाइक कि आमने सामने से हुई भिंड़त के बाद स्कार्पियो खंती में जाकर पलट गई जिसमें कार सवार पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए जिन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया।

इस बीच एम्बुलेंस देर से हादसा स्थल पर पहुंची जिसके बाद सीएचसी में लगभग आधा घंटे तक घायल चिकित्सक के इंतजार में तड़पते रहे। इसके चलते लोगों ने हंगामा काटा। चिकित्सक के न आने पर सभी घायल जिला अस्पताल चले गए।थाना भोट के गांव चक सनैया जट निवासी नन्हे स्कोर्पियो कार में अपने परिवार की महिलाओं को बैठा कर घोसीपुरा-पट्टीकलां गांव गया था जहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। दफन के बाद शाम लगभग चार बजे वह अपने गांव चक सनैया जट के लिए रवाना हुआ। बताते हैं कि बिलासपुर मार्ग पर इमरताराय की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में भिड़ंत हो गई और स्कार्पियों बेकाबू होकर खंती में जाकर पलट गई। राहगीर तत्काल ही पहुंचे और उन्होंने पलटी कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें मुन्नी बेगम, आलिया बी, कल्लो सानिया के अलावा स्कार्पियो चालक नन्हें को घायल अवस्था में बाहर निकाला।

दुर्घटना के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल की लेकिन आधा घंटे तक भी एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। एक निजी वाहन से घायलों को स्वार सीएचसी पहुंचाया। इस बीच सीएचसी की इमरजेंसी में भी कोई चिकित्सक नहीं था। यहां भी आधा घंटे तक चिकित्सक नहीं आया तब परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा भी किया। किसी ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी जिसके बाद कुछ ही देर में चिकित्सक आ गए लेकिन तब तक घायल जिला अस्पताल के लिए जा चुके थे। इस बीच सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि चिकित्सक वार्ड में किसी रोगी की जांच करने के लिए गए हुए थे। जब तक वह आते तब तक घायल रामपुर चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button