पीलीभीत

Pilibhit News: दो वर्ष की मासूम से युवक ने छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 12:58 AM IST

गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ शादी समारोह में आई दो साल की बच्ची से टेंट लगाने आए युवक ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया है कि वह अपने मायके में भतीजे के शादी समारोह में आई थी। उसकी दो वर्षीय बच्ची कमरे में सो रही थी। इसी दौरान टैंट लगाने आया युवक कमरे में घुस गया और सोती बच्ची से छेड़खानी करने लगा।

महिला कमरे में पहुंची तो उसने युवक को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते देख शोर मचा दिया। इस पर युवक भाग गया। महिला ने मामले की थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button