Pilibhit News: डॉक्टर पर दवा न देने का आरोप, युवक ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:37 AM IST

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टर पर दवा ने देने का आरोप लगाते हुए युवक ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन युवक नहीं माना और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। सीएमओ मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक पत्नी को इमरजेंसी में दिखाने पहुंचा। पत्नी को सामान्य पेट में दर्द था। ऐसे में इमरजेंसी के डॉक्टर ने कहा कि यहां इमरजेंसी के मरीज हैं। ऐसे में अपने मरीज को ओपीडी में दिखा लो। डॉक्टर के इतना कहते ही युवक भड़क गया और हंगामा करने लगा।
डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की। अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कुछ देर बाद कुछ युवक भी आ गए। पुलिस के समझाने पर भी युवक नहीं माना। सूचना पर सीएमओ डॉ. अलोक कुमार भी पहुंचे और युवक को समझाकर शांत कराया।



