पीलीभीत

Pilibhit News: शाहजहांपुर जा रही ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Connect News 24

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ भोपतपुर के रहने वाले गिरीश चंद्र गुप्ता (45) पुत्र रामबाबू की शाहजहांपुर जा रही ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

गिरीश चंद्र गुप्ता दिल्ली में सब्जी का व्यापार करते थे। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर को जाने वाली ट्रेन (05395) भोपतपुर रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी। इस दौरान गिरीश ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद उनकी शिनाख्त हो सकी। परिवार वालों ने बताया है कि गिरीश सुबह सात बजे घर से निकले थे। जिसके बाद से ही परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button