Pilibhit News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर निवासी कामता प्रसाद के पुत्र बहोरन लाल (26) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी लाए गए बहोरन लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, गांव शेरपुर कलां निवासी रहमत रजा की पत्नी रीनू की भी जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई। रीनू को सीएचसी लाया गया है।
गांव भगवंतापुर निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों से परिवार के साथ माधोटांडा के गांव कटकवारा में रहता है। मंगलवार को उनके पुत्र बहोरन लाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके उल्टियां करने से इस संबंध में जानकारी हुई। सीएचसी लाए गए बहोरन लाल को मृत घोषित कर दिया गया। बहोरन लाल के परिजन शव घर ले गए। इसके अलावा शेरपुरकलां निवासी रहमत रजा की पत्नी रीनू की जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई। सीएचसी से रीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद