पीलीभीत
Pilibhit News: करंट लगने से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
पूरनपुर। करंट से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सेहरामऊ निवासी राजेश कुमार (37) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजेश कुमार का घर निर्माणाधीन है। इसको लेकर उसके घर के बिजली के तार अस्त-व्यस्त है। रात को राजेश अपने मवेेशियों को देखने को उठा। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद