Pilibhit News: घर के बंटवारे को लेकर भाई को किया लहूलुहान
कलीनगर। घर के बंटवारे को लेकर दोदपुर गांव में भाइयों में मारपीट हो गई। लोहे की रॉड लगने से एक भाई लहूलुहान हो गया।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि वह पैतृक घर में मिले कमरे में अपने परिवार के साथ रहता है। पिता की मृत्यु के बाद भाइयों ने विरोध शुरू कर दिया। घर और खेत में हिस्से का विरोध करने लगे। इसके बाद करीब दो साल से पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ खमरिया पट्टी स्थित ससुराल में जाकर रहने लगा।
घरेलू सामान वह कमरे में ही छोड़ गया। जमुना प्रसाद मंगलवार को कमरे की साफ सफाई करने के लिए पत्नी के साथ घर पहुंचा था। आरोप है कि इसपर अन्य भाइयों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोहे की राॅड से सिर पर प्रहार कर दिया। घायल हालत में उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद