पीलीभीत
Pilibhit News: आग से नकदी जली, दो बालक, एक पशु झुलसा
पूरनपुर। घुंघचाई थाने के गांव पुन्ना टांडा निवासी पूरनलाल लाल के घर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में 15 हजार रुपये और काफी सामान जल गया। आग में घिरने से उसका पुत्र अमन और एमटी के अलावा एक पशु भी झुलस गया।
घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। पूरनलाल ने बताया कि हरियाणा से मजदूरी कर मंगलवार को ही घर लौटा था। शाम को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में घर में रखे 15 हजार रुपये , बिस्तर आदि घरेलू सामान जल गया। आग में घिरने से उसका 10 वर्षीय पुत्र अमन और 15 वर्षीय एमटी और एक पशु झुलस गए। शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद