Pilibhit News: आवास के नाम पर 25 हजार लिए, अब तीस हजार और मांग रहे
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकलापुर के रहने वाले चोखेलाल ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि उसके चार पुत्र हैं। जिसमें सोमदत्त और दोदराम के नाम आवासीय सूची में दर्ज हैं। दोनों पुत्रों के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए थे। जांच और छानबीन करने के बाद आवास की मंजूरी दी गई।
दोनों पुत्र बेहद गरीब मजदूर हैं। आवास मंजूर होने के बाद किस्त का इंतजार हो रहा था। आरोप है कि गांव के रोजगार सेवक, प्रधान व सचिव ने उससे 25000 रुपये ले लिए। तीस हजार रुपये की मांग और की जा रही है। आरोप है कि तीनों ने रुपये की मांग पूरी न होने पर सूची से नाम काट देने की चेतावनी दी है। मामले में डीएम ने सीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संवाद