पीलीभीत

Pilibhit News: दोहरे हत्याकांड की रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Connect News 24

Youth shot in double murder enmity, condition critical

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती घायल । संवाद

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगीपुर अखौला में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगीरपुर अखौला निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 26 फरवरी, 2009 को उनके पिता भगवान शंकर और चाचा हरिशंकर की गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आए थे। दोहरे हत्याकांड की वजह से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में इन लोगों ने बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे खेत पर चारा लेने गए अभिषेक के भाई अनुज (18) को घेरकर तमंचे से गोली मार दी।

गोली अनुज के सीने पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गए़। आसपास खेतों में काम कर रहे लेागों से सूचना मिलने पर घरवाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ सतीश शुक्ला और कोतवाल अशोक पाल ने सीएचसी पहुंचकर अनुज से घटना के बाबत जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर गांव के ही रमेशचंद्र, कुशलेश और शिवनेस के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवनेश और कुशलेश सगे भाई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button