बरेली

Bareilly News: इस बार भी नहीं निकलेगी कांवड़ यात्रा, अनुमति निरस्त; जोगी नवादा में पुलिस फोर्स तैनात

Connect News 24

Kanwar Yatra not allowed in Jogi Nawada of Bareilly

जोगी नवादा में सुरक्षा बढ़ाई गई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद से जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति फिर निरस्त कर दी गई है। महंत राकेश कश्यप की ओर से 20 अगस्त को अनुमति देने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला प्रशासन ने रूट को परंपरागत न पाए जाने पर अनुमति निरस्त की है। इसको लेकर एक बार फिर चक महमूद और जोगी नवादा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान खासा बवाल हो गया था। इससे बाद एसएसपी का तबादला कर बारादरी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था, तब से वहां फोर्स तैनात है। दो पक्षों में उपजी तनातनी को कम करने का अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। एसीएम प्रथम एन राम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अनुमति रद्द कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: चक महमूद में फिर पनपा आक्रोश, सड़क पर मांस पड़ा देख भड़के लोग, बंद कराईं दुकानें

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button