UP News: भारतीय मुसलमानों पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कही बड़ी बात, गुलाम नबी आजाद के बयान का समर्थन

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के बयान का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि यह हकीकत है कि भारत के मुसलमानों के पूर्वज गैर मुस्लिम थे और इससे किसी को इनकार नहीं है। गुलाम नबी आजाद की बात इतिहास के हवाले से बिल्कुल ठीक है।
मौलाना ने कहा कि सन छह हिजरी में चंद मुसलमान अरब से भारत व्यापार के सिलसिले में आए थे। उनका मकसद प्रचार-प्रसार का नहीं था, मगर उनके बुलंद किरदार को देखते हुए लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया। फिर काफी साल के बाद मुसलमानों को भारत में सत्ता हासिल हुई और धीरे-धीरे कारवां बढ़ता चला गया। इस दौरान सूफियों ने इस्लाम का प्रचार-प्रसार किया। इसके नतीजे भारत में रहने वाले गैर मुस्लिम इस्लाम मजहब कुबूल करने लगे।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: तेज धमाके के साथ पूरा मकान हुआ धराशायी, मां-बेटे की मौत, पांच लोग घायल



