Pilibhit: बाघिन ने ग्रामीण पर किया हमला, वन वॉचर ने बचाई जान, इलाके में दहशत का माहौल

बाघिन को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में डगा गांव के पास गन्ने के खेत से निकले बाघिन ने सोमवार सुबह ग्रामीण एजाज खां पर हमला कर दिया। वहां मौजूद वन वाचर के प्रयासों से ग्रामीण की जान बची। सूचना के बाद वन दरोगा स्तर के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व शावक के साथ देखी जा रही बाघिन की चहलकदमी रविवार रात भी गांव के नजदीक देखी गई थी। सोमवार सुबह बाघिन ने गांव के एजाज खां पर झपट्टा मार दिया। बाल-बाल उनकी जान बची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीलीभीत-माधोटांडा रोड स्थित रानीगंज चौराहे पर जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें- ‘पति है नपुंसक’: शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें