बरेली

VIDEO : बरेली के बिहारीपुर गांव में दबंगों ने उखाड़ दी सड़क, ईंटें भर ले गए

Connect News 24

बरेली के बिहारीपुर गांव में दबंगों ने 55 मीटर तक खड़ंजा उखाड़ दिया। ग्राम प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ गाली गलौज, बलवा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में बहगुलपुर गांव भी है। पूर्व प्रधान श्यामा ने अपने कार्यकाल में 10 साल पहले करीब 55 मीटर खड़ंजा डलवाया था। तभी से लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। अब गांव के निवासी कुछ दबंगों ने बिना किसी अनुमति के खड़ंजा उखाड़ दिया और ईंटें भर ले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button