पीलीभीत

मनरेगा में खेल : यहां तो झोलाछाप, लखनऊ के लोगों ने भी की मजदूरी

Connect News 24

शिकायत पर डीसी मनरेगा को सौंपी गई जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। ग्राम पंचायत गैरतपुर जप्ती में मनरेगा से भुगतान के लिए प्रधान ने ऐसे लोगों के खाता नंबर भी भुगतान के लिए फीड करा दिए गए जो उसके रिश्तेदार और अन्य ब्लाॅकों, जिलों में रहने वाले थे। इसमें गांव का झोलाछाप, लखनऊ, शाहजहांपुर में रहने वाले लोग भी शामिल रहे। आरोप है कि ग्राम पंचायत मेें मजदूरी के नाम पर 18 लाख रुपये का गबन किया गया। शिकायत पर नोटिस के बाद भी प्रधान ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। जांच डीसी मनरेगा को सौंपी गई है।

शिकायत गांव के रामदीन ने दो दिन पहले डीएम से की। रामदीन का आरोप है कि गांव के झोलाछाप, उसके पिता, लखनऊ और शाहजहांपुर में रहने वाले प्रधान के रिश्तेदारों के खाता नंबर मनरेगा मजदूरी में फीड कराकर लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया। शिकायत में जिन अपात्रों के खाता नंबर फीड कराए गए, उसकी सूची संलग्न की गई है।

खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था, लेकिन उसने अब तक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि जांच डीसी मनरेगा कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button