रामपुर

Rampur News: कारतूस कांड में अभियोजन की गवाही पूरी

Connect News 24

रामपुर। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। अब 24 मई को आरोपियों के बयान कोर्ट में दर्ज होंगे।

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती,गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मामले की सुनवाई एडीजे द्वितीय की कोर्ट में चल रही है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से गवाही पूरी हो गई है। अब 24 मई को आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि पीएसी के रिटायर्ड एक कर्मी की मौत भी हो चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button