खंडेलवाल कॉलेज बरेली में आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत छोड़ो आंदोलन की स्वतंत्रता में भूमिका विषय पर विद्यार्थियों द्वारा विचार प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने कई आंदोलन किए जिससे देश की आजादी का रास्ता तय हुआ जिसमे भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख था ।
भारत छोड़ो आंदोलन का उद्देश्य भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करना और एक स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना करना था। जो कि महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया और ‘करो या मरो’ का नारा दिया था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार व प्राचार्य डॉ0 आर0 के0 सिंह जी ने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन माना जाता था जिसका उद्देश्य अंग्रेजों से भारत को स्वतंत्रता देने का आग्रह करना था।
भारत छोड़ो आंदोलन के कारण और परिणाम का फल ही है कि भारतीय नागरिक आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ0 कल्पना कटियार, डॉ0 शिव स्वरूप , एन0एस0एस0 अधिकारी सविता सक्सेना , लें0रचना व शिक्षा संकाय के अभी प्रवक्ताओ का सहयोग रहा।



