भारत माता की जय बोलने पर कुछ लोगों को तकलीफ : कीर्ति

बीसलपुर के सरस्वती विघा मंदिर में आयेजित बैठक को सम्बोधित करते संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक कीर्ति कुमार ने कहा कि भारत में ऐसे लोग भी हैं, जो देश के संसाधनों का उपभोग करके पले-बढ़े हैं, लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने पर तकलीफ होती है। हमें उनकी इस तकलीफ को और बढ़ाना है। वह मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
सिनेमा और संस्कृति विषय पर उन्होंने कहा कि दोनों परस्पर रूप से जुड़े हैं। यह वो साझी विरासत है जो दो धाराओं को आपस में बांधती है। अगर कहा जाए कि सिनेमा विश्व बंधुत्व का संवाहक है, तो इसमें अतिशयोक्ति नहीं है। आज भारत विश्व में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा और संचालन शशि सौरभ सक्सेना ने किया। गोष्ठी में नवनीत मिश्रा, सचिन पटेल, रोहित कुमार, शिवम पांडेय, सौरभ कुमार, अंशुल कुमार, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।