रामपुर

Railway Update: स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों को नहीं दे रही राहत, महंगा किराये के साथ 11 घंटे तक हो रही लेट

Connect News 24

Railway Update: Even special trains are not giving relief passengers, with expensive fares they late 11 hours

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल ट्रेनें यानी महंगा किराया और घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंचना। ऐसा हम नहीं बल्कि हर दिन परेशानी झेल रहे यात्री बोल रहे हैं। त्योहारों के मौके पर रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 26 से ज्यादा ट्रेनें चलाईं। ये सभी ट्रेनें एक दिन भी अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंचीं। कुछ स्पेशल ट्रेनें तो छह से 11 घंटे की देरी से चल रही हैं।

 

शुक्रवार को (04677) पटना-फिरोजपुर स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी और (04009) जोगबानी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। मालगाड़ियों की अधिकता, कोहरा व सामान्य ट्रेनों को प्राथमिकता के लिए स्पेशल ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ रहा है। गंतव्य पर ट्रेन का रैक देरी से पहुंचने के कारण वापस चलने में भी देरी हो जाती है।

इसके कारण रोजाना सैकड़ों यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। हर दिन एक्स (पहले ट्वीटर) पर यात्रियों की शिकायतों की भरमार रहती है। अधिकारी जवाब देते हैं कि ट्रैक पर ट्रेनों की अधिकता के कारण परेशानी के लिए खेद है। स्पेशल ट्रेनों में महंगे किराये व देरी से पहुंचने के कारण बहुत कम यात्री बुकिंग करा रहे हैं। जबकि कई सामान्य ट्रेनों में अब भी वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहे हैं।

 

सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा किराये में है डेढ़ गुना अंतर

स्पेशल ट्रेनों का किराया भी सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा लगभग डेढ़ गुना अधिक है। मुरादाबाद से लखनऊ जाने के लिए (04006) दिल्ली-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का किराया 385 रुपये है। जबकि (14524) हरिहर एक्सप्रेस व (13010) दून एक्सप्रेस मुरादाबाद से लखनऊ के लिए में स्लीपर बर्थ का किराया 220 रुपये है।

इसी तरह मुरादाबाद से बनारस के लिए (14524) अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का किराया 345 रुपये है। जबकि (04530) श्रीगंगानगर-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस में स्लीपर का किराया 455 रुपये है। (13152) सियालदह एक्सप्रेस में मुरादाबाद से बनारस के लिए थ्री एसी का किराया 980 रुपये है। जबकि (01654) नई दिल्ली-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस में इस दूरी के लिए थ्री एसी का किराया 1280 रुपये है।

 

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कितना लेट

  • 04022 नई दिल्ली-सहरसा 2 घंटे 48 मिनट
  • 05530 आनंदविहार-दरभंगा 30 मिनट
  • 04012 नई दिल्ली-दरंभगा एक घंटा
  • 04490 नई दिल्ली-दरभंगा एक घंटा 15 मिनट
  • 04009 जोगबानी-आनंदविहार 11 घंटे 37 मिनट
  • 05565 सहरसा-अंबाला 6 घंटे 22 मिनट
  • 05076 आनंदविहार-छपरा 6 घंटे 56 मिनट
  • 05097 टनकपुर-खटिपुरा एक घंटे 17 मिनट
  • 04677 पटना-फिरोजपुर 15 घंटे

 

 

ट्रेनों के लेट होने के कई कारण हैं। कोहरा व रूट पर ट्रेनों की अधिकता इन दिनों मुख्य कारणों में है। इसके अलावा कुछ रेलखंडों में ब्लॉक व मरम्मत कार्य, कैटल रन ओवर आदि के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं। हमारी टीम समय पालन में सुधार के लिए तत्पर है। – सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button