बरेली

बारिश का पानी बना काल: बरेली के आंवला में 24 घंटे में तीन युवकों की डूबकर मौत, एक लापता

Connect News 24

Three people died by drowning in rain water in Bareilly

बारिश के पानी से हो गए थे बाढ़ जैसे हालात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मानसून की पहली ही बारिश जानलेवा बन गई। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया तो आंवला में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। यहां 24 घंटे में बारिश के पानी में डूबकर तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। एसडीआरएफ की टीमों ने तीनों के शव निकाले। लापता युवक की तलाश जारी है। 

आंवला क्षेत्र के भीमपुर गांव का लाखन (30) शुक्रवार सुबह अपने खेत पर धान की रोपाई करने की बात कहकर निकला था। पड़ोसी गांव अख्तरपुर के लिए जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी रास्ते पर बनी पुलिया भी पानी में डूबी हुई थी। जैसे ही लाखन पुलिया पर पहुंचा, उसका पैर फिसल गया और सड़क किनारे भरे पानी में डूब गया।

ये भी पढ़ें- ‘तेरे लिए जान भी दे दूंगा’: प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का

लाखन को डूबता देख गांव के ही प्रशांत उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। वह भी डूबने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। तब तक लाखन गहरे पानी में समा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। नाव में बैठकर करीब दो घंटे तक लाखन की तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद उनके शव को निकाला गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button