रामपुर

रमेश बिधूड़ी को संसद से किया जाए निलंबित : अजय राय

Connect News 24

रामपुर। रविवार देर रात रामपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बसपा सांसद दानिश अली पर टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को संसद से निलंबित किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी मेें जुटने का आह्वान किया।दिल्ली से लखनऊ जाते समय रविवार रात करीब ढाई बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का जीरो प्वाइंट पर प्रदेश महासचिव मुतीउर्रहमान बब्लू समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद धमोरा के देव गार्डन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश पहले है। राहुल गांधी ने गरीबों, मजलूमों की आवाज को बुलंद किया है। वह निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता अब लगातार सात महीने दिन-रात काम करें। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देगी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की लोकसभा में की गई टिप्पणी सभी सांसदों का अपमान है। राजनाथ सिंह की माफी पर्याप्त नहीं है। रमेश बिधूड़ी को उनके बयान के लिए निलंबित किया जाए या उनकी सदस्यता रद्द की जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, अकरम सुल्तान, वेदराम यादव, नसीम मलिक, बाबू फौजी, रफी प्रधान आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button