रामपुर

Rampur News: प्रतिकूल प्रविष्टि के बाद चंद घंटों में जारी हुआ राशन कार्ड

Connect News 24

रामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के गलत निस्तारण के मामले में डीएम ने जैसे ही शाहबाद में तैनात पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की, वैसे ही पूर्ति निरीक्षक ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित को बुलाकर संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर तत्काल रूप से शिकायत कर्ता का राशन कार्ड जारी कर दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर तहसील क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी मूर्ति देवी ने 22 माह पहले अपना राशन कार्ड निरस्त होने के बारे में विगत दिनों शिकायत दर्ज कराई थी। इसके निस्तारण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने यह रिपोर्ट लगाकर शिकायतकर्ता का राशन कार्ड प्राथमिकता के नियम अनुसार यूनिट वृद्धि कर दी जाएगी। जबकि वास्तविक रूप में मामला यूनिट वृद्धि का न होकर राशन कार्ड बनवाने से संबंधित था। पूर्ति निरीक्षक सनत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मूर्ति देवी पत्नी विद्याराम निवासी केसरपुर द्वारा आईजीआरएस पर राशन कार्ड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर दर्ज नंबर पर जब विभाग द्वारा संपर्क किया गया शिकायतकर्ता द्वारा भ्रामक और अस्पष्ट बातें बताते हुए यूनिट बढ़ाने की बातें की गई थी। जबकि असल में इनका राशन कार्ड बना हुआ था। शिकायतकर्ता से उपरोक्त प्रकरण में संबंधित दस्तावेजों को कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। जहां यह प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। अब इनके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर इनका तत्काल रूप से राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। वहीं विद्याराम ने बताया कि 22 माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। हमारी ओर से कुछ दस्तावेज पूर्ति कार्यालय में नहीं दिए गए थे। आज उपलब्ध करा दिए गए और हमारा राशन कार्ड जारी कर दिया गया है।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button