रामपुर

Rampur: आजम ने चार और मामलों में तुड़वाई जमानत, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में काट रहे सजा

Connect News 24

Azam broke bail in four more cases

आजम खां (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम द्वारा  बुधवार को चार और मामलों में अपनी जमानत तुड़वा ली है। चार दिन में 13 मामलों में जमानत तुड़वाई जा चुकी है।

यहां बताते चलें कि सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दोषी करार दिए गए थे। कोर्ट उनको व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को सात-सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुना चुकी है। यह सभी लोग अलग-अलग जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में बंद सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम ने अब 25 और मामलों में अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत को तुड़वाने का प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें से कोर्ट ने अब तक 13 मामलों में जमानत टूट चुकी हैं।

बुधवार को चार और मामलों में जमानत तुड़वाने को कोर्ट ने मंजूरी दे दी। कोर्ट ने उनके जमानतियों को जमानत के दायित्व से मुक्त कर दिया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आजम खां के अधिवक्ता ने 25 मुकदमों में जमानत तुड़वाने को प्रार्थना पत्र दिया है,जिसमें से बुधवार को चार मामलों में जमानत तुड़वाई गई। जिन मामलों में जमानत तुड़वाई गई उनमें किसानों की जमीन कब्जाने और आचार संहिता उल्लंघन के मामले शामिल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button