रामपुर

Rampur: कुत्तों के काटने से पांच साल के मासूस की मौत की खबर सुनते ही दौड़े BJP विधायक, परिजनों को बंधाया ढांढस

Connect News 24

Five year old child died of dog bite in Rampur MLA Akash Saxena met victim s family

बच्चे के परिजनों को ढांढस बंधाते भाजपा विधायक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में पांच साल के मासूम की कुत्तों के काटने की वजह से हुई मौत की खबर जैसे ही शहर विधायक आकाश सक्सेना को मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मासूस के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही चोरों की गोली लगने से घायल ग्रामीण का भी हाल-चाल जाना। उन्होंने ग्रामीण को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराने के साथ ही चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल के निर्देश दिए।

मंगलवार को भोट थानांतर्गत ग्राम मिलक बिचौला निवासी रईस अहमद का पांच साल का बेटा अली हमजा सुबह सात बजे घर से निकल गया। वह घर के बाहर खेल ही रहा था कि 10-12 कुत्तों के झुंड से उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूस को बुरी तरह से नोचकर घायल कर दिया। वहीं, किसी तरह ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आ गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही शहर विधायक आकाश सक्सेना को मिली, तो वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि आदमखोर कुत्तों को अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा और रामनगर के जंगलों में छुड़़वाया जाएगा।

इसके बाद शहर विधायक को जानकारी मिली कि पटवाई थानाक्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में भी चोरों ने धावा बोल दिया। जहां उनका पीछा करने पर चोरों ने ग्रामीण संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के पैर में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों ने संजय को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। विधायक ने घायल की हालत देखने के बाद चिकित्सकों से भी बातचीत की। उन्होंने संजय को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण के उपचार में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से जल्द ही घटना का खुलासा करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर वार्ता की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button