रामपुर

Rampur News: पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले जिले में 1.36 लाख मतदाता बढ़े

Connect News 24

रामपुर। 2017 में जनपद रामपुर में निकाय चुनाव में महज 54.5 प्रतिशत ही मतदान हो सका था। जो कि काफी निराशजनक रहा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत अधिक हो सकता है। दरअसल, इस बार 1.36 लाख मतदाता बढ़ा है।

रामपुर में पिछले निकाय चुनाव में 4.37 लाख के करीब मतदाता था, लेकिन पूरे जनपद में महज 194703 मतदाताओं ने ही मतदान किया था। पूरे जिले में 54.5 प्रतिशत ही मतदान हो सका था, लेकिन लोगों को इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की काफी उम्मीदें हैं। पहले मो नरपतन गर दूंदावाला, सैफनी ओर दढि़याल क्षेत्र को शामिल कर लिया गया है। जबकि इन पांच सालों में मतदाता भी काफी अधिक बढ़ गया है। पिछली बार अगर रामपुर शहर की बात करें तो यहां पर पुरुष और महिला 256160 मतदाता था। जबकि यहां पर 110212 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि टांडा की अगर बात करें तो यहां पर 33463 मतदाता है और यहां पर भी उम्मीद के मुताबिक मतदान नही हो सका था। यहां पर महज 25457 मतदाताओं ने ही बूथों पर जाकर वोट डाले थे। यही हाल स्वार का भी रहा। यहां पर 26033 मतदाता थे जबकि यहां पर 19293 मतदाताओं ने ही रुचि दिखाई दी। मिलक में 22992 पुरुष महिला मतदाता था जिसमें मतदान करने वालों की संख्या आधी भी नहीं रही। यहां पर केवल 16583 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि बिलासपुर में 34053 मतदाता है और यहां पर 23158 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि पिछली बार शाहबाद में 30276 मतदाता थे और यहां पर 19529 लोगों ने मतदान किया था। इसके साथ ही मसवासी में 13442 मतदाता थे जबकि यहा पर 9864 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा कैमरी में 21032 मतदाताओं में महज 14188 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिससे इस बार प्रशासन को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चिंता सताने लगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button