बरेली

Bareilly News: फरीदपुर गोलीकांड के आरोपी ताजुद्दीन के परिवार में असलहों का जखीरा, निरस्त होंगे लाइसेंस

Connect News 24

arms stockpile in the family of Tajuddin who accused in firing case

गोलीकांड का आरोपी ताजुद्दीन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ले में गोलीकांड के मुख्य आरोपी ताजुद्दीन के कुनबे में असलहों का जखीरा है। संयुक्त परिवार में छह लाइसेंसी असलहे होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दबंगों ने अधिकांश को चुनाव के बावजूद जमा नहीं किया था। अब पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

गोलीकांड के आरोपी ताजुद्दीन और मुकदमे में नामजद उसके भाई असलहे रखने के शौकीन हैं। अवैध असलहों का जिक्र छोड़ भी दें तो लगभग सभी के पास लाइसेंसी असलहे हैं। मोहल्ले में अपना दबदबा कायम रखने के लिए भी आरोपियों ने असलहों के लाइसेंस बनवाए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पांच लाइसेंसी असलहे हैं, जिसमें पिस्टल, रिवॉल्वर व बंदूक शामिल हैं। हालांकि, हकीमुद्दीन ने परिवार के पास छह लाइसेंसी हथियार होने की बात स्वीकार की।

आमतौर पर चुनाव में प्रशासन के निर्देश पर पुलिसकर्मी शस्त्र लाइसेंसधारकों को उनके असलहे जमा कराने के लिए टोकते हैं। लोग अपने असलहे थाने या आसपास की शस्त्र की दुकान में जमा कराकर उसका साक्ष्य पुलिस प्रशासन को सौंपते हैं। शस्त्र जमा न करने पर लोगों को कारण समेत लिखित आवेदन देकर सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी पड़ती है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button