रामपुर

Rampur News: सामूहिक विवाद समारोह में एक-दूसरे के हुए 1201 जोड़े

Connect News 24

रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर में महात्मा गांधी फिजिकल मैदान में 1201 जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख, विधायक आकाश सक्सेना, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, मिलक विधायक राजबाला सिंह सहित डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने की। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कहा कि एक पंडाल में इतनी बड़ी संख्या में शादियां होना बहुत बड़ा काम है।

जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज पप्पू ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराई जा रही है। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब बेटी के शादी के लिए 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी विधानसभा से 543 जोड़ों का कार्यक्रम में विवाह कराया गया। मिलक विधायक राजबाला सिंह ने कहा कि इस योजनाओं ने गरीब माता-पिता की चिंता दूर हुई है।

डीएम, सीडीओ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह में एक तरफ जहां वेदमंत्र गूंज रहे थे तो वहीं दूसरी ओर निकाह पढ़ा गया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम हेम सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार मंसाराम यादव, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी लव कुश भार्गव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने नव विवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र दिया। समारोह में जोड़ों और उनके परिजनों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई। साथ ही सभी को उपहार दिए गए।

नवविवाहिता के खाते में भेजे जाते हैं 35 हजार रुपये

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये की धनराशि नवविवाहिता के खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये की धनराशि से बर्तन, पायल, पंखा, ट्रॉली बैग, घड़ी, साड़ी इत्यादि सामग्री दी जाती है, तथा छह हजार रुपये की धनराशि से टेंट, सजावट एवं खानपान इत्यादि पर खर्च होता है। इस तरह एक जोड़े पर सरकार द्वारा कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button