शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन साल बाद भी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को बजट का इंतजार

Connect News 24

शाहजहांपुर। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की नींव रखने का रास्ता बजट के अभाव में फंस गया है। शहर के जलालनगर चुंगी के पास ग्राम समाज की 19 बीघा जमीन वर्ष 2020 में आवंटित की गई थी। तीन साल बीतने के बाद कॉलेज का निर्माण छोड़िए, चहारदीवारी बनाने तक के लिए धन का आवंटन नहीं हो सका। मजबूत पैरवी नहीं होने के चलते कॉलेज का प्रस्ताव अटका हुआ है।

जिले में होम्योपैथिक अस्पताल पहले से ही पीएचसी में एक कमरे में संचालित हो रहे हैं। सबसे खराब हालात शहरी क्षेत्र की है, जहां के अस्पताल ग्रामीण अंचल में शिफ्ट करने के चलते मरीजों को होम्योपैथिक का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव आने के बाद वर्ष 2020 में जलालनगर चुंगी के पास 19 बीघा ग्राम समाज की जमीन का आवंटन कर दिया गया। जमीन मिलने के बाद पूर्व में निर्माण के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को बजट के लिए भागदौड़ शुरू की गई थी, लेकिन सार्थक हल नहीं निकल सका। तीन साल में निर्माण के नाम पर चहारदीवारी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को होम्योपैथिक दवा लेने के लिए भटकना पड़ता है।

कक्षाओं से लेकर ओपीडी तक की मिलेगी सुविधा

-होम्योपैथिक कॉलेज बनने के बाद हास्टल, कक्षाएं व अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। कॉलेज में छात्र-छात्राएं होम्योपैथिक डॉक्टर बनने की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं ओपीडी में मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।

-बजट को लेकर रिमाइंडर भेजा जा चुका है। नए सत्र में फिर से बजट की मांग की जाएगी। प्रयास है कि जल्द से धन आवंटन कराकर निर्माण शुरू कराया जा सकें।

शबीना नाज, जिला होम्योपैथिक अधिकारी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button