रामपुर

Rampur News: सीवर लाइन फटने और जलभराव से जूझ रहे 14 हजार लोग

Connect News 24

रामपुर। शहर से सटी नई बस्ती सैजनी नानकार में एक सप्ताह पहले हुई बारिश के चलते हुए जलभराव से लोग परेशान हैं। वहीं घाटमपुर में सीवर लाइन फटने से गंदा पानी गलियों के साथ लोगों के घरों में भरा हुआ है। इससे करीब 14 हजार लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो लोगों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। वहीं जिम्मेदार लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। नई बस्ती सैजनी नानकार की आबादी करीब 11 हजार है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश में यहां जलभराव हो गया था। लोगों के घरों में भी पानी भर गया था। अन्य मोहल्लों से पानी निकलवाया गया, लेकिन यह मोहल्ला उपेक्षित पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि मोहल्ले का कुछ हिस्सा नगर पालिका और कुछ ग्राम पंचायत में आता है। इसलिए इस पर कोई ध्यान नहीं देता। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुुआ। इससे लोग मुसीबत झेल रहे हैं।

वहीं घाटमपुर के लोग भी दो दिन से परेशान हैं। सीवर लाइन फटने से यहां गलियों में गंदा पानी भरा है। यहां पर करीब तीन हजार लोग रहते हैँ। पानी इतना है ज्यादा है कि लोगों के घरों में भरने लगा है। आते-जाते बच्चे गंदे पानी में गिर रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

क्या कहते हैं लोग

एक सप्ताह से जलभराव की समस्या है। इसके लिए पालिका और पंचायत दोनों जगह शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने समस्या का समाधान नहीं कराया।

-जाहिद हुसैन, सैजनी नानकार


डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस सप्ताह से लोग जलभराव से परेशान हैं। रात में बिजली जाने पर खतरा बढ़ जाता है।

-सलीम खान, सैजनी नानकार


बारिश के बाद से अब तक जरा भी पानी कम नहीं हुआ। नगर पालिका ने बारिश के बाद पंप से कई जगह पर पानी निकलवाया है, लेकिन हमारे यहां से पानी निकासी नहीं हो पाई है।

-नबाव खान, सैजनी नानकार

रात को घर पर आते समय जब बिजली चली जाती है तो यहां पर स्थिति खतरनाक हो जाती है। एक तरफ जलभराव में गड्ढे होने पर गिरने का डर रहता है। दिन में बच्चों के निकलने पर चोटिल होने का डर बना रहता है।

-मो. शाहजेब, सैजनी नानकार

वर्जन :

सैजनी नानकार और घाटमपुर मोहल्ले नगर पालिका के क्षेत्र में नहीं आते हैं। सैजनी में जलभराव की समस्या लंबे समय से है, लेकिन वह क्षेत्र सैदनगर ब्लॉक के अंतर्गत आता है।

-अवनीश कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पालिका रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button