रामपुर

Rampur News: कल से दिल्ली नहीं जाएंगी रामपुर डिपो की 15 बसें

Connect News 24

रामपुर। रोडवेज बसों से दिल्ली के लिए जाने वाले यात्रियों की राह कठिन होने वाली है। दिवाली पर प्रदूषण से दिल्ली को बचाने के लिए रोडवेज की बीएस-4 मॉडल बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में रामपुर डिपो से दिल्ली को जाने वाली 20 में से 15 बसें अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। ऐसे में त्योहार के सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। अब ये बसें कौशांबी डिपो तक ही जाएंगी।

रामपुर डिपो के बेड़े में दो अनुबंधित बसें मिलाकर कुल 60 बसें हैं। इनका नियमित तौर पर दिल्ली, लखनऊ, बरेली सहित विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाता है। दिवाली और भाईदूज के त्योहार से पहले परिवहन निगम बसों को दुरुस्त कराकर सभी बसों को सड़क पर दौड़ाने की तैयारी में लगा हुआ है। जिससे कि त्योहार पर यात्रियों को बसों में बैठने के लिए मारामारी की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। इधर, दिवाली पर प्रदूषण से बचने के लिए एक नवंबर से बीएस-4 मानक की बसों का आवागमन दिल्ली में बंद कर दिया गया है।

दिल्ली के अभी प्रतिदिन 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 15 बसें बीएस-4 मॉडल की हैं। यह बसें अब तक दिल्ली जा रही थी, लेकिन एक नवंबर से अब इनको दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। यह बसें कौशांबी डिपो से वापस लौटकर आएंगी। दिल्ली में बीएस-6 मानक की बसों का संचालन रहेगा। ऐसी डिपो के पास 10 बसें ही हैं, इनमें से पांच दिल्ली के लिए चलती हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए जाने वाले यात्रियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

बयान

एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 बसें नहीं जाएगी। हालांकि, इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जो भी दिशा-निर्देश आएंगे उनका पालन कराया जाएगा।

– दीपचंद जैन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button