बरेली
VIDEO : बरेली में दबंगों ने दुकान मालिकों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव गैनी में दुकानों पर लूट और कब्जे की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान मालिकों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में पीड़ित विजय सिंह और क्षत्रिय महासभा के लोग मंगलवार को एसएसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।



