रामपुर

Rampur News: जानलेवा हमले और लूट के मामले में 20 नामजद, कई अज्ञात

Connect News 24

स्वार। नगर में 14 मई को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। एडीजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में 20 लोग नामजद और 10-12 अज्ञात हैं। इनके खिलाफ बलवा और 50 हजार रुपये और जेवरात लूटे जाने लूटे जाने समेत अनेक गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

14 मई की रात पूर्व सभासद हसीना बानो परिवार की महिलाओं और पुरुष सदस्यों के साथ कार द्वारा मोहल्ला रसूलपुर में हामिद खां के घर जा रही थीं। जहां उनके बेटे मुईन खां की मंगनी थी। कार में 50 हजार रुपये और जेवरात भी रखे थे। रास्ते में कार आसिफ मियां के घर निकट पहुंची कि मोहल्ले के कुछ लोग बाहर कुर्सी डालकर बैठे मिले। इनके कारण रास्ता तंग था जिसके चलते कार का पहिया सुब्हान को लग गया। इस बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई और लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हुए थे। तब पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व सभासद पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बाद में हसीना बानो ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुुहार लगाई थी। एडीजी के आदेश पर सुब्हान, फईम, शानू, रहमान, शाकिर, खुर्शीद, शाहिद, जाकिर, मोहम्मद उमर, राशिद, इरफान, असगर, परवेज, शादाब, जाहिद, अफजाल, जुनैद, नासिर व वसीम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button