बरेली

UP News: मेरठ एसटीएफ ने बरेली में पकड़े दो स्मैक तस्कर, 2.5 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

Connect News 24

Meerut STF caught two smack smugglers in Bareilly

स्मैक तस्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मेरठ एसटीएफ ने बिथरी थाना क्षेत्र में दबिश देकर बाइक पर जा रहे दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो किलो 780 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी संतराम और लालाराम फतेहगंज पूर्वी थाने के गांव खनी नवादा के निवासी हैं। इन्हें बिथरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

झारखंड से जुड़े तार 

पूछताछ में पता चला है कि झारखंड का सूरज स्मैक का काम करता है। सूरज ने ही स्मैक उपलब्ध कराई थी। बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में भी यह अलग अलग स्थानों पर सप्लाई करते हैं। पुलिस से पकड़े जाने के लिए मोबाइल कॉल नहीं करते थे, सिर्फ इंटरनेट कॉल करते थे। सूरज भी ड्रग्स तस्करी में जेल जा चुका है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button